Friday, September 20, 2024

मध्य प्रदेश: 10 दिनों बाद पारा पहुंचा 34 डिग्री, ओलावृष्टि से 146 गांव प्रभावित

भोपाल। शहर में 10 दिनों के उपरांत शुक्रवार को दिन में मामूली गर्मी महसूस हुई। इसका कारण यह था कि 10 दिन के बाद तापमान 34 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन का तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार की तुलना में इसमें 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। 10 दिन बाद ही शहर में अच्छी धूप भी खिली। इस वजह से दिन में पारे की चाल भी तेज थी।

रात का तापमान 19.6 डिग्री दर्ज हुआ

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 11:30 बजे ही तापमान 30 डिग्री दर्ज की गई थी। बादल छाने के बावजूद तापमान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रात का तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार यानी आज बादल छाने और हल्की धूप निकलने की आशंका है। इस दौरान शहर के कुछ भागों में मामूली बूंदाबांदी पड़ सकती है।

शुक्रवार सुबह 83% थी नमी

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओले गिरने की वजह से वातावरण में नमी बहुत है। शुक्रवार सुबह 83 प्रतिशत नमी दर्ज की गई थी। यह सामान्य से करीब दोगुनी थी।

ओलावृष्टि से 146 गांव पर हुआ असर

आपको बता दें कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सर्वे रिपोर्ट आने में अभी दो दिन लग सकते हैं। तहसील स्तर पर गठित की गई टीमों द्वारा अभी सर्वे व नुकसान का परीक्षण किया जा रहा है। टीमों ने प्रारंभिक आकलन के आधार पर भू-अभिलेख के लिए जानकारी भेज दी है, जिसमें 5 तहसील के 146 गांवों में नुकसान की आशंका जताई गई है। लेकिन टीमों द्वारा अभी भी ओलावृष्टि से प्रभावित एक-एक गांव का दौरा किया जा रहा हैं. साथ ही नुकसान की स्थिति को लेकर रिपोर्ट भू-अभिलेख द्वारा भेजी जा रही हैं। अभी जिन 146 गांवों में नुकसान का अनुमान लगाया गया है उनमें सागर के सबसे ज्यादा 85 गांव, खुरई के 47, बीना के 7, रहली के 5 और बंडा तहसील के दो गांव सम्मिलित हैं। जैसीनगर में ओलों से ज्यादा नुकसान नहीं बताया जा रहा है। भू-अभिलेख के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि टीमों को दो दिन का समय और दिया गया है ताकि वे एक-एक खेत जाकर प्रभावित फसलों का अच्छे से सर्वे कर पाएं।

Latest news
Related news