Friday, September 20, 2024

MP Weather Update: बारिश से मौसम में हुई ठंडक, नौगांव में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

भोपाल। मध्यप्रदेश में आंधी और हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कई शहरों में तापमान में काफी गिरावट आई है। नौगांव में तो 24 घंटे में तापमान में 9.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। भोपाल और ग्वालियर में भी तापमान में कमी आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश के साथ ही आसपास के राज्यों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। काले बादल छा रहे हैं, जिससे सूरज की धूप में भी राहत है।

मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र मेश्राम ने दी जानकारी

मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र मेश्राम ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभाग सहित भोपाल, सीहोर, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवात बनने और एक ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मौसम में यह परिवर्तन हुआ है।

बारिश से मौसम हुआ ठंडा

मध्यप्रदेश में 23 अप्रैल यानी रविवार को भी बारिश हुई थी। ग्वालियर, सतना, सागर, दमोह, मंडला, खुजराहो और नौगांव में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बनी रही और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में 36.3, इंदौर में 36.2, ग्वालियर में 33.2 और जबलपुर में दिन का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हल्की बारिश के कारण ग्वालियर में एक ही दिन में तापमान 5.2 डिग्री तक लुढ़क गया। नौगांव में 9.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नरसिंहपुर में सबसे अधिक 40 डिग्री तक तापमान था। वहीं, सबसे कम तापमान नौगांव में 27.7 डिग्री दर्ज हुआ था। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 28.8 डिग्री तक दर्ज हुआ था।

Latest news
Related news