Friday, September 20, 2024

लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, 3 की मौत, 21 घायल

भोपाल: आज शहडोल जिले में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। हदसा इतना गंभीर था कि 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 से अधिक यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जा रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के भरौला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आयोजित कार्यक्रम लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में जा रहे थे। एक दो पहिये वाहन को बचने के प्रयास में घघरी नाका के पास बस पलट गई। शुभम बस सर्विस की यह गाड़ी बिरसिंहपुर पाली से ग्रामीणों को लेकर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचा दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर रैफर कर दिया गया है। बता दें कि स्थानीय भाजपा विधायक सहित जिले के कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

मुख्यमंत्री घायलों से मिले

घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घयलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। ऊच स्तर के ईलाज के लिए निर्देश भी दिए। साथ इस बात की घोषणा कि की इस हादसे में तीन मृत व्यक्तियों को 10 लाख की सहायत राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी। घायलों को 50 हजार की सहायत राशि दी जाएगी।

Latest news
Related news