Friday, September 20, 2024

MP Politics: प्रियंका गांधी 12 जून को एक विशाल जनसभा को करेगी संबोधित, 2018 की जीत को दोहराना चाहती है कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में है। प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार के अभियान की शुरुआत महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीसीसी चीफ कमलनाथ के गढ़ से करने जा रही है। प्रियंका 12 जून को जबलपुर में मां नर्मदा की पूजा कर बहुसंख्य वोटरों को धार्मिक संदेश देंगी। इसके बाद बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारी कांग्रेस जोर शोर से कर रही है। इस रैली में एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी है।

प्रियंका गांधी विशाल जनसभा को करेगी संबोधित

प्रियंका गांधी 12 जून को दोपहर 11.25 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर वहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से विंध्य, मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में संभाएं होगी। इसमें पार्टी के बड़े नेता हिस्सा लेंगे। पार्टी ने बड़ी जनसभाएं करने की योजना बनाई है। शुरुआत महाकौशल से प्रियंका गांधी की रैली से हो रही है। प्रियंका गांधी के महाकौशल रैली करने चुनने के पीछे की वजह मालवा-निमाड़ में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं। महाकौशल में आदिवासी वोटरों की अधिक संख्या है, यह कांग्रेस का वोटर है। जिनके कारण ही कांग्रेस ने 2018 में सत्ता में वापसी की थी।

2018 की जीत को दोहराना चाहती है कांग्रेस

महाकौशल में 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को निराशा मिली थी। यहां की 38 सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ 11 सीटें है, जबकि कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। वहीं, 2013 में भाजपा ने महाकौशल में 13 सीटें जीती थी। कांग्रेस 2018 की जीत को दोहराना चाहती है। यहां 13 सीटें आदिवासियों और 3 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। महाकौशल की सीटें सत्ता पर पहुंचने का रास्ता तय करती हैं।

Latest news
Related news