Thursday, September 19, 2024

MP Politics: भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत तीन को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में मांगा जबाव

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो गुटों में मारपीट मामले में संगठन ने प्रदेश मंत्री समेत तीन को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। तीनों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कारण बताओ नोटिस किया गया जारी

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेन्द्र गोड़, इंदौर महानगर जिला अध्यक्ष सौगात मिश्रा और मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों से इंदौर में दो गुटों के विवाद के घटनाक्रम में अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से बताने के बारे में पूछा गया है।

क्या था मामला?

बता दें कि शनिवार को भाजयुमो के दो गुटो में विवाद हो गया था। शुभेन्द्र गोड़ समर्थकों ने सौगात मिश्रा के साथ एक ढाबे पर मारपीट की थी। इस दौरान प्रदेश भाजयुमो वैभव पवार भी मौजूद थे। गोड़ समर्थकों ने मिश्रा पर परिवार को लेकर निजी टिप्पणी का आरोप लगाया था। इस मामले को संगठन ने गंभीरता से लिया है।

Latest news
Related news