Thursday, September 19, 2024

MP News: सागर में चले बुलडोजर पर राजनीति तेज, दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

भोपाल: वन विभाग द्वारा अहिरवार समुदाय के परिवार पर चले बुलडोजर का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवारों से मिल कर उनका हाल जाना। मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार अनुसूचित जाति के साथ घोर अन्याय है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बुधवार के दिन सागर के सुरखी विधानसभा के रैपुरा गांव में अतिक्रमण हटाने कि कार्रवाई हुई थी। जिसके दौरान रैपुरा गांव में अहिरवार समाज का भी अतिक्रमण हटाया गया। वन विभाग के अनुसार भूमि वन विभाग की थी और कई दिनों से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जा रहे थे। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद राजस्व विभाग ने पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने का काम किया गया।

दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वन विभाग के इस कार्रवाई को गलत बताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, सागर जिले के सुरखी विधानसभा के ग्राम रेपुरा के लगभग १० अहिरवार समाज अनुसूचित जाति के प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मकान मंत्री गोविंद राजपूत के निर्देश पर गिराए गए। क्यों? क्योंकि ये मंत्री से डरते नहीं हैं। शासकीय योजना के अन्तर्गत प्रधान मंत्री आवास योजना में बने मकान बनते रहे तब प्रशासन क्यों सोता रहा? क्या भाजपा के नेताओं के मकान शासकीय भूमि पर नहीं बने? उन पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? यह गरीब अनुसूचित जाति के साथ घोर अन्याय है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार निरंकुश होने के साथ ही अन्यायी, अत्याचारी और अमानुषिक भी है।

Latest news
Related news