Friday, September 20, 2024

MP News: कमलनाथ बोले शिवराज सिंह अब ठगराज बन गए हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी माहौल में आरोप प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। जहां कल यानि बुधवार को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की वहीं कांग्रेस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह अब वो नहीं रहे है। लोकसभा में मुलकात होती थी तब जो शिवराज थे अब वो नहीं रहे, अब वो ठगराज बन गए हैं।

18 साल का घोटाला गिनाया

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार के 18 साल के शासन को भ्रष्टाचार, अत्याचार और पहचान प्रचार बताया। आगे उन्होंने कहा कि शिवराज अब ठगराज बन चुके हैं। उन्होंने बीजेपी के शासन काल को अब तक का सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। दरसअल, कांग्रेस के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 40 % की सरकार के सफल अभियान के तर्ज पर मध्यप्रदेश में 50% कमीशन की सरकार चलाया जा रहा है। कमलनाथ ने बीजेपी के शासन काल में हुए भ्रष्टाचार की लिस्ट जारी करते हुए कहा शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार की लिस्ट लम्बी है। उनके भ्रष्टाचार के मशीन में बच्चे से लेकर बड़े सभी शामिल हैं। उन्होंने तो महाकाल को भी नहीं छोड़ा है। महाकाल लोकनिर्माण में हुए घोटाला, मिड-डे मील घोटाला, नर्सिंग घोटाला, व्यापमं महा घोटाला जैसे घोटालों को गिनाया।

ठेकेदार पत्र लिखने को मजबूर

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार के मशीन से सभी दुखी हैं। इनके इस कारनामों से दुखी हो कर के ठेकेदार ने पत्र लिखा और कांग्रेस के नेताओं ने ट्वीट कर दिया तो सब पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। ये सरकार चोरी और सीनाजोरी पर उतर आई है।

Latest news
Related news