Saturday, May 16, 2026

MP Politics: सीएम शिवराज ने किया आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल. ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने करीब पांच हजार साधु संतों की मौजूदगी में भव्य अनावरण किया और अद्वैत धाम की आधार शिला रखी। एकात्मकता का प्रतीक इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ वननेस का नाम दिया गया है। प्रतिमा में आदि शंकराचार्य जी बाल रूप में नजर आ रहे हैं। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम शिवराज ने इसकी संतों के साथ परिक्रमा भी की.

Latest news
Related news