Friday, September 20, 2024

कांग्रेस की हालत अजब-गजब हो गई… CM शिवराज ने टिकट बदलने पर कसा तंज

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी हैं और वो चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। पार्टी की तरफ से सुमावली, बड़नगर, जौरा और पिपरिया सीट पर प्रत्याशी बदले गए हैं। इसी बीच कांग्रेस द्वारा बार-बार टिकटों में हो रहे बदलाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

अजब-गजब हो गई कांग्रेस

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कांग्रेस टिकट बदल कांग्रेस बन गई है। कांग्रेस ने घबराकर कई जगह टिकटों में बदलाव किया है। कांग्रेस की हालत बहुत ही अजब-गजब हो गई है। बीजेपी को जनसमर्थन मिल रहा है और हम लोग जनता के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने सुमावली से पहले अजब सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर कुलदीर शिकरवार को खड़ा किया था और अब फिर से अजब सिंह को ही टिकट दे दिया है। बताया जा रहा है कि अजब सिंह बगावत करने पर उतर आये थे।

इन लोगों पर जताया भरोसा

इसके अलावा बड़नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी को हटाकर विधायक मुरली मोरवाल को टिकट दिया है। वहीं पिपरिया से गुरुचरण की जगह वीरेंद्र बेलवंशी को उतारा है। जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह पर वीरेंद्र सोलंकी अपना प्रत्याशी बनाया है। मालूम हो कि प्रदेश में 17 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव होना है और 3 दिसंबर को मतों की गणना होगी।

Latest news
Related news