Friday, September 20, 2024

MP Election: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन का नाम शामिल नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने एमपी चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीसीसी चीफ कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम भी शामिल है। हालांकि दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन का नाम इसमें शामिल नहीं है।

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट:

मल्लिकार्जुन खरगे
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
प्रियंका गांधी
केसी वेनुगोपाल
रणदीप सुरजेवाला
मुकुल वासनिक
जितेंद्र सिंह
कमलनाथ
डॉ. गोविंद सिंह
दिग्विजय सिंह
भूपेश बघेल
अशोक गहलोत
सुखविंदर सिंह
दीपक बाबरिया
कांतिलाल भूरिया
सुरेश पचौरी
अरुण यादव
कमलेश्वर पटेल
ओमकार मरकाम
अजय सिंह
विवेक तंखा
राजमणि पटेल
सचिन पायलट
नकुल नाथ
मीनाक्षी नटराजन
जीतू पटवारी
राज बब्बर
कन्हैया कुमार
आरिफ मसूद
शेख अलीम
संजय मसानी
सुनील केदार
अशोक सिंह
राधेलाल बघेल
महेंद्र पटेल
जीवन पटेल
प्रदीप अहिरवार
गुड्डु राजा बुंदेला
अभय दुबे

17 नवंबर को डाले जायेंगे वोट

मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही फेज में 17 नवंबर को वोट डाले जायेंगे जबकि मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी। मालूम हो कि 2023 में मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हैं जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों की संख्या 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 79 थी।

Latest news
Related news