Thursday, September 19, 2024

MP Election 2023: एमपी में सियासत गरमाई, शव के सामने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया धरना प्रर्दशन

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव भले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन कई जगहों पर हिंसा अभी भी जारी है। बता दें, मध्य प्रदेश की राजनगर विधानसभा सीट पर चुनावी हिंसा में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता सलमान खान की मौत हो गई जिसके बाद सियासत गरमाती जा रही है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शव के सामने धरना प्रर्दशन किया हैं।

एक्सीडेंट के दौरान हुई मौत

मध्यप्रदेश में मतदान के दौरान कई हिंसक घटनाए घटित हुई हैं। एमपी के राजनगर में चुनावी हिंसा के दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की मौत हो गई। बता दें, 16 नवंबर को कांग्रेस और बीजेपी के नेता आपस में भिड गए थे। विवाद के बाद कांग्रेस नेता की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई.जिसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कुवर विक्रम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के अरविंद पटेरिया सहित 20 बीजेपी नेताओं पर हत्या जैसे संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

शव के साथ धरना पर बैठे

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खजुराहो पुलिस थाने के सामने मृतक का शव रखकपर धरना प्रदर्शन किया हैं। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन वीडी शर्मा और शिवराज सिंह की ही सुनती हैं। इसलिए मृतक के परिवार को न्याय दिलाने में टाइम लग रहा हैं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा-जब तक मृतक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह नहीं जाएंगे.

Latest news
Related news