Friday, September 20, 2024

MP NEWS: भोपाल में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, पॉजीटिविटी दर बढ़ी

भोपाल। मध्यप्रदेश में डेंगू तेजी से फैलता जा रहा है। राजधानी भोपाल में डेंगू के 700 से अधिक मामले सामने आए हैं। जनवरी से अब तक 10,000 से ज्यादा लोगो की डेंगू एलाइजा की जांच की गई है। वही भोपाल मे चिकनगुनिया भी फैल रहा है। करीब 120 मरीज चिकनगुनिया के सामने आए हैं।

डेंगू की पॉजिटिवटी दर बढ़ी

बता दें, डेंगू की पॉजिटिवटी दर भोपाल में तेजी से बढ़ रही है। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। सर्वे में हर सौ में से पांच फीसदी घरों मे लार्वा मिल रहा है। जनवरी से अब तक दस हजार से ज्यादा लोगों की डेंगू एलाइजा जांच की गई है। इनमें से 709 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। यह आंकड़ा सिर्फ एलाइजा टेस्ट पॉजीटिव लोगों के आधार पर दर्ज किया गया। इसमें रेपिड टेस्ट शामिल नहीं है। मलेरिया कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को 2 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 100 घर ऐसे हैं, जहां डेंगू लार्वा मिला है। डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया भी फैल रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस बार चिकनगुनिया ने बीते तीन वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है । ईदगाह हिल्स, रविदास कॉलोनी, नारियल खेड़ा, नगर निगम कमला पार्क, तलैया, शिवाजी नगर, मैदा मिल रोड, अवधपुरी, पिपलानी, हाउसिंग बोर्ड करोंद, सुभाष नगर, राजीव नगर में पॉजिटिव केस मिले हैं।

डेंगू का प्रमुख लक्षण

तेज बुखार आना
डेंगू इंफेक्शन से व्यक्ति काफी थका-थका महसूस करता है।
त्वचा पर लाल दानें निकल सकते हैं।
मरीजों को अक्सर सूजन और जोड़ों में दर्द हो सकता है।

डेंगू से बचाव

मच्छर काटने से बचने के लिए मच्छर दानी का उपयोग करें।
अपने घर के आस-पास की जगहों पर पानी न रुकने दें
घरों मे साफ- सफाई रखें
मच्छरो के काटने से बचे

Latest news
Related news