Thursday, September 19, 2024

MP News: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 2003 के परिणाम को याद करते हुए किया बड़ा दावा

भोपाल: मध्य प्रदेश में हुए मतदान के बाद अब हर रोज सूबे में सरकार बनने के कयास और चर्चाएं हो रही हैं। वहीं तमाम सर्वे और मतदान से पहले आये एग्जिट पोल सत्ताधारी भाजपा के लिए अच्छी खबरें तो नहीं दे रहीं है लेकिन भाजपा के दिग्गजों को पूरी उम्मीद है कि फिर एक बार एमपी में कमल खिलने वाला है। इन सब के बीच केंद्र सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने बड़ा दावा किया है।

मंत्री प्रह्लाद पटेल का बड़ा दावा

केंद्र सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने दावा किया कि एमपी 2003 का इतिहास दोहराएगा और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। दमोह जिले के गुबरा में गौ अभयारण्य की शुरुवात और अन्नकूट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री पटेल ने दावा किया कि प्रदेश का ये चुनाव साल 2003 के चुनाव जैसा है। जिस प्रकार 2003 में प्रदेश के लोगों ने भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई थी वही परिणाम 2023 में आएंगे। बता दें कि साल 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस की 10 साल पुरानी दिग्विजय सिंह सरकार को उखाड़ फेंका था और उमा भारती मुख्यमंत्री बनी थीं। इस बार उमा भारती पार्टी के कार्यक्रम से अलग रही हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से प्रहलाद पटेल अघोषित चेहरा माने जा रहे हैं। अगर सूबे में भाजपा को बहुमत मिलता है तो प्रहलाद सीएम बनाये जा सकते हैं।

कांग्रेस आत्महत्या की ओर बढ़ रही

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सवाल पूछने पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस आत्महत्या की ओर बढ़ रही है। आगे उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में मर्यादाएं तार-तार हुई हैं और कांग्रेस नेताओं ने जो बयानबाज।

Latest news
Related news