Friday, September 20, 2024

Gwalior : एयरपोर्ट मे जमकर हुआ हंगामा, लगे हाय- हाय के नारे

भोपाल। स्पाइसजेट के बोइंग विमान में सफर करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार को ग्वालियर जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान में देरी हुई है। लगभग 19 घंटे देरी के बाद स्पाईसजेट रवाना हुई ।

यात्रियों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

स्पाइसजेट के बोइंग विमान में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है । मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार को ग्वालियर जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान में देरी हुई। बता दें, तकनीकी समस्या के कारण यह परेशानी हुई है। उड़ान एसजी-429 के लिए निर्धारित प्रस्थान समय, जो सुबह 08:35 था लेकिन विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद विमान के समय में बदलाव किया गया है, जल्द ही विमान ग्वालियर से रवाना होगा। दरअसल स्पाइसजेट मुंबई से सुबह 8:25 बजे रवाना होता है इसलिए ग्वालियर आने वाले यात्रीगण सुबह 6 बजे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, लेकिन 19 घंटे बाद रात 1 बजे तक वहां से रवाना नहीं हो पाये। वहीं 10:25 पर ग्वालियर पहुंचने के बाद यह विमान 10:55 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना हुआ।

यात्रियों ने लगाएं नारे

परेशान यात्रियों ने मुंबई और ग्वालियर दोनों जगह जमकर हंगामा किया। मुंबई से ग्वालियर आने बाली स्पाइजेट फ्लाइट के बार – बार टाइम चेंज होने से फ्लाइट में बैठाकर एक चक्कर लगाकर फिर से यात्रियों को उतार दिया गया। इस पर यात्रियों के द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया। यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में ही स्पाइसजेट हाय-हाय के नारे लगाए। जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मामला शांत कराया। फिलहाल यात्रियों को मुंबई भेजने की व्यवस्था की गई है।

Latest news
Related news