Friday, September 20, 2024

MP Election: कांग्रेस के वचन पत्र पर बोले कमलनाथ- सभी वर्गों का होगा इससे कल्याण

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस वचन पत्र में युवाओं, महिलाओं और किसानों को साधने की कोशिश की गई है। कांग्रेस के वचनपत्र पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी है।

खुशहाली और समृद्धि का संदेश

प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज अपना वचन पत्र जारी किया है। यह वचन पत्र मध्यप्रदेश की जनता के लिए खुशहाली और समृद्धि का संदेश है। हम किसानों को गेहूं का ₹2600 प्रति क्विंटल मूल्य देंगे और इसे बढ़ाकर ₹3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे। वचन पत्र में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्प लिया गया है। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।

किसानों पर मेहरबान कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि किसानों को गेहूं का 2600/- और धान का 2500/- रुपये मूल्य देगी। 5 हार्सपॉवर निःशुल्क बिजली दिया जायेगा साथ ही 10 हार्सपॉवर तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नंदिनी गोधन योजना के तहत 2/- रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जायेगा। सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जायेगा। कृषक न्याय योजना के तहत 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा।

Latest news
Related news