Friday, September 20, 2024

MP ELECTION 2023: नामांकन का आखिरी दिन आज, CM शिवराज ने भरा पर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से नामांकन भरने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। नामांकन से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने पैतृक गांव जैत जाकर कुलदेवी की पूजा की। इसके साथ ही मां नर्मदा की भी पूजा की गई।

5 बार बुधनी से रहे हैं विधायक

शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधनी सीट से नामांकन दाखिल किया हैं। वो 5 बार बुधनी से विधायक रहे हैं। बुधनी उनका गढ़ कहा जाता है। एक बार फिर वे यहीं से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। सीएम शिवराज को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी बड़ा दांव खेलते हुए विवादित मिर्ची बाबा को बुधनी से प्रत्याशी बनाया है। इस बार बुधनी का मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है।

शिवराज के साथ दिखीं पत्नी साधना

मुख्यमंत्री शिवराज के साथ बेटे कार्तिकेय और पत्नी साधना सिंह मौजूद रहीं। सीएम शिवराज ने कहा, “मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि वो माटी जिसके अशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा कर पाया। मैं आज वहां प्रणाम करने आया हूं। अपने ग्रामवासियों की शुभकामनाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज मैं नामांकन फ़ॉर्म जमा करने जा रहा हूं।” बता दे कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही फेज मे वोटिंग होगी और मतो की गिनती 3 दिसंबर होगी।

Latest news
Related news