Friday, September 20, 2024

मध्य प्रदेश: मॉल की दूसरी मंजिल से कूदा डॉक्टर फिर…

भोपाल। इंदौर के सी-21 मॉल की दूसरी मंजिल से एक डाक्टर ने छंलाग लगाकर अपनी जान दे दी। सिर के बल गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। मामला खुदखुशी का है, क्योकि जब वे कूदे तो आसपास कोई भी व्यक्ति नहीं था। वे अपने ड्राइवर के साथ मॉल में आए हुए थे और ड्राइवर को कहा था कि वे शॉपिंग करने के लिए जा रहे हैं। तुम मॉल के बाहर खड़े रहकर राह देखों।

विजय नगर पुलिस ने क्या कहा?

विजय नगर पुलिस के मुताबिक 75 वर्षीय डॉक्टर मनमोहन सोनी चोइथराम अस्पताल में नौकरी किया करते थे। वे रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित थे और वे इसका ट्रीटमेंट करवाने के लिए मुंबई जाने वाले थे। बताया यह भी जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली, उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी हाथ नहीं लगा।

मॉल की दूसरी मंजिल से कूदे

डॉ. सोनी घर से अपनी कार पर सवार होकर निकले हुए थे। वे मॉल के अंदर बहुत देर तक इधर-उधर घुमते रहे। फिर तुरंत दूसरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी। सिर के बल गिरने से उन्हें गंभीर चोटे आई। जब वे फर्श पर गिरे तो लोगों ने उन्हें उठाया और तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए गए, लेकिन इलाज के दौरान वे मृत्यु के शिकार हो गए। सिर पर गहरी चोट लगने से उनका काफी मात्रा में खून बह गया। मृतक डॉक्टर सोनी की एक बेटी है जो मुबंई में रहा करती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर के परिजनों से भी पुलिस द्वारा बयान लिया जाएगा।

Latest news
Related news