Friday, September 20, 2024

MP News: मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव शुरू हो गया है। हालांकि, नक्सल प्रभावित मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में सुरक्षा कारणों से सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश भर में 64626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव आयोग ने मतदान खत्म होने तक प्रदेश में एक एयर एंबुलेंस और दो हेलिकॉप्टर भी तैनात किए हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

प्रदेश में कुल कितने मतदाता

आज प्रदेश के 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे। जिसमें 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष हैं और 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिलाएं शामिल है। इसके अलावा थर्ड जेंडर 1373 मतदाता भी शामिल हैं। यदि बात करें रक्षा सेवा के मतदातों की संख्या 75 हजार 304 है, जिसमें पुरुष 73 हजार 20 और महिला मतदाता 2 हजार 284 है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 हजार 36 हजार 229 मतदाता दर्ज हैं।
इनमें 6 लाख 53 हजार 640 वरिष्ठ मतदाता और 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता और 99 अप्रवासी भारतीय हैं। बात करें युवा मतदाताओं की तो प्रदेश में 18-19 साल की उम्र के पहली बार मतदान करने वाले 22 लाख 36 हजार 564 वोटर हैं। 80 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 640 है। इस बार चुनाव में एक हजार पुरुषों पर 945 महिला मतदाता हैं।

महिला मतदातओं की बड़ी भूमिका

नई सरकार चुनने में महिला मतदाताओं की बड़ी भूमिका होने वाली है। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ है। महिला मतदाताओं पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। इस चुनाव में महिला मतदातओं को अपने पाले में करने के लिए तमाम पार्टियों ने बड़े बड़े वादे किए हैं। जहां सत्ता धारी पार्टी ने नई योजनाएं चलाई वही विपक्षी पार्टियों ने भी बड़े बड़े वादे किए। तमाम दलों के प्रलोभन, वादों-इरादों का प्रदेश की महिलाएं फैसला लेंगी।

Latest news
Related news