Thursday, September 19, 2024

MP Election Result 2023: चंबल में हुआ बड़ा परिवर्तन, दिमनी सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर पीछे

भोपाल। एमपी की 230 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश में वोटिंग संपन्न हो चुकी है। आज चुनाव के परिणाम का दिन है। रुझान आने शुरू हो गए है। 30 नवंबर को आए Exit Poll ने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया है लेकिन असल परिणाम 2 बजे तक आ जाएंगे। Exit Poll के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था टक्कर में कोई नहीं है। हम चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन दिमनी सीट पर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पीछे नजर आ रहे है।

बसपा ने दी बीजेपी को टक्कर

एमपी के ग्वालियर-चंबल में चल रही मतो की गणना हर पल चौंकाने वाले अपडेट दे रही है। इस वक्त बड़ा अपडेट आ रहा है। बता दें, दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 10 वे राउंड की मतों की गणना के बाद बहुजन समाज वादी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर दंडोतिया से पीछे हो गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर सुबह आगे चल रहे थे लेकिन उनके पीछे-पीछे चल रहे बसपा के बलबीर दंडोतिया भी नरेंद्र सिंह तोमर को टक्कर देते हुए दिख रहे थे। कांग्रेस इस सीट पर 3 नंबर पर चल रही है।

चाचौड़ा से दिग्विजय के भाई पीछे

वहीं दूसरा बड़ा परिवर्तन चाचौड़ा विधानसभा सीट से सामने आ रहा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी अपने प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं। राघोगढ़ में जयवर्धन सिंह और चाचौड़ा में लक्ष्मण सिंह दोनों ही पीछे चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह के लिए यह जानकारी हैरत में डालने वाली है। चाचौड़ा और राघौगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ है जहां पर उनका परिवार पीछे चल रहे है। अशोकनगर जिले की बमौरी सीट पर यहां पर सिंधिया के कट्‌टर समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनको कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि अग्रवाल कड़ी चुनौती दे रहे हैं।मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। ग्वालियर में सभी सीटों पर बीजेपी आगे है। ये देखकर ग्वालियर में मतगणना स्थल पर ही कार्यकर्ताओं द्वारा सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ गई है। कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की बढ़त देख खुश है और वे सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग आला अधिकारी से करते हुए दिख रहे हैं।

Latest news
Related news