Thursday, September 19, 2024

MP Election: सपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना बताई हार की वजह

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम तय होने में समय है, लेकिन रुझानों ने काफी हद तक मध्य प्रदेश के राजनीतिक भविष्य की तस्वीर साफ कर दी है। एमपी में भारतीय जनता पार्टी 160 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है और बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में मायूसी छायी हुई है। कांग्रेस के पीछे होने की अलग कारण बताया गया है।

सपा ने कांग्रेस की हार पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

अब समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस की हार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दोषी करार दिया है। कांग्रेस की हार पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि एमपी में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रति जो अपमानजनक शब्द कमलनाथ नें बोला जिनका अहंकार सर चढ़कर बोल रहा था। रामधारी सिंह दिनकर जी ने लिखा है कि जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है सपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कमलनाथ का अखिलेश यादव को अपमानित करना कांग्रेस को भारी पड़ा है।

कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कांग्रेस की हार का जिम्मेंदार कमलनाथ को ठहराया है। उन्होंने आगे कहा अमर्यादित बयानों के चलते कांग्रेस हारी है। अधिकतर क्षेत्रों पर यही हुआ है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने जिस तरह से यूपी में एक दलित का अपमान कर इस व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। माननीय अखिलेश यादव जी, जो मंडल कमीशन और जातिगत जनगणना को लेकर जो बहुजन वर्ग के राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक सभी तरह के भागीदारी की लड़ाई लड़ रहे है। अखिलेश यादव ने अकेले दम पर भारतीय जनता पार्टी को नाकों चने छबवाए। बड़े नेता को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना कांग्रेस को भारी पड़ा है। जब-जब पिछड़ों, दलितों और क्षेत्रीय दलों का अपमान होगा, तब-तब कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी और हार का मुह देखना पड़ेगा।

Latest news
Related news