Thursday, September 19, 2024

MP Weather Update: एमपी में ठंडी का सितम जारी, अभी नहीं मिलेगी राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। IMD के अनुसार अभी ये सितम जारी रहेगा। प्रदेश में लगातार ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही घने कोहरे ने लोगों की परेशानियों बढ़ा दी है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों की माने तो उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश की फिजाओं में ठंडक घुली रहेगी। प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात और दिन के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। इसके अलावा ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों के साथ ही शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, दतिया, पन्ना, सीधी, शहडोल, छतरपुर और कटनी में कोहरा छाया रह सकता है।

राजगढ़ में सबसे कम तापमान

मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 8.8, ग्वालियर में 11.1, गुना में 10.8, खरगोन में 12.15 खंडवा में 12.4 भोपाल में 12.4 इंदौर में 14.4 डिग्री सेल्सियस जबलपुर में 12.2 छिंदवाड़ा में 11.1 सीधी में 12 सतना में 12.4 मलाजखंड में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ ही शहडोल, सागर, छतरपुर, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, शिवपुरी, सिंगरौली, रीवा, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, कटनी और छतरपुर के अलावा जबलपुर में कोहरा छाया रह सकता है।

Latest news
Related news