Friday, September 20, 2024

MP News: मंगलवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, 225 घोटालों की लंबी लिस्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पक्ष-विपक्ष का एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भोपाल स्थित पीसीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमे कांग्रेस ने भाजपा पर 18 साल के शासनकाल में 225 घोटाले का आरोप लगाया। कांग्रेस द्वारा इन घोटालों की एक लंबी लिस्ट भी जारी की गई है. पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस को ही घोटाले की पार्टी बताया।

कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप

विधायक कुणाल चौधरी और कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने शिवराज सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोविड काल की आपदा को जनता की लूट का अवसर बना कर रख दिया है। चौधरी ने बताया कि FAQ के नाम पर उपार्जन बंद कर किसानों के साथ ज्यादती हो रही है। मिट्टी खरीदने वाली सरकार गेहूं खरीद पाने में असमर्थ है। जिन किसानों को नैनो यूरिया की आवश्यकता ही नहीं है, उन्हें भी जबरदस्ती यूरिया थमाया जा रहा है। निजी कंपनियों से सांठगांठ की वजह से किसानों को मजबूरी में यूरिया खरीदना पड़ रहा है। यह मध्यप्रदेश में घोटालों की निरंतरता है।

शिवराज सरकार के घोटालों की लिस्ट !

1. हितग्राही धन घोटाला इंदौर 2.नीमच जमीन लीज घोटाला 3. रोजगार कार्यालय ठेका घोटाला 4.शराब दुकान रिजर्व प्राइस घोटाला 5.खाद्य अधिकारी अभियोजन घोटाला 6.पेपर लीक घोटाला 7.घटिया सड़क निर्माण घोटाला 8. बिजली खरीद घोटाला 9.पीएम आवास निर्माण घोटाला 10.अवैध स्कूल संचालन घोटाला 11. जीपीएफ डीडीएफ 15 करोड़ घोटाला 12. कुत्तों का नसबंदी घोटाला 13. पीडब्ल्यूडी का काम नगर निगम का भुगतान घोटाला 14. मेडिकल विश्वविद्यालय परीक्षा घोटाला 15. आयुष भर्ती घोटाला 16. आयुष्मान कार्ड घोटाला 17. नर्सिंग कॉलेज सीट घोटाला 18. नर्सिंग कॉलेज मान्यता घोटाला 19. नर्सिंग होम घोटाला 20. नकली रेमडेसीविर घोटाला 21. नकली प्लाज्मा घोटाला 22. छात्रवृत्ति घोटाला(भिंड,सागर) 23. स्वास्थ विभाग प्रिंटिंग घोटाला 24. संपत्ति का बाजार मूल्य घोटाला 25. स्वास्थ्य विभाग खरीदी घोटाला 26. भाम डैम घोटाला 27. आंगनबाड़ी प्रोत्साहन राशि घोटाला 28. यूरिया घोटाला 29. एनपीएस घोटाला 27000 करोड़ 30. पूरक पोषण घोटाला 110 करोड़ 31. खनिज राजस्व वसूली वसूली घोटाला डेढ़ सौ करोड़ 32. सुल्तानिया अस्पताल खरीदी घोटाला 33. प्राथमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा 2020 घोटाला 34. पोषण में शोषण मूंग दाल घोटाला 35. सामाजिक सुरक्षा पेंशन घोटाला 2 करोड़ 36. बच्चों के लिए गणवेश घोटाला 37. टाइपिंग परीक्षा घोटाला 38. प्लेसमेंट कंपनी ठेका घोटाला 39. हमीदिया अस्पताल भोजन घोटाला 40. बिना काम भुगतान घोटाला 41. (सिंचाई विभाग ऑस्ट्रेलियन कंपनी ) 42. धसान नदी पुल घोटाला टीकमगढ़ 43.सरकारी सम्मेलन भुगतान घोटाला 44 . अपेक्स बैंक घोटाला 45. आंगनवाड़ी खिलौना घोटाला 46. असफल प्रोजेक्ट कंसलटेंसी भुगतान घोटाला 47. बिगड़े वन पौधारोपण घोटाला 48. मेडिकल यूनिवर्सिटी घोटाला 49.दिव्यांग हॉस्टल घोटाला 50. संघ को दी गई जमीन घोटाला 51. कन्या विवाह बर्तन घोटाला 52. फर्जी कन्या विवाह घोटाला 53. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी घोटाला सीधी 54. सारणी राखड़ डैम घोटाला 55. आदिवासी हॉस्टल फीस वसूली घोटाला 56.आयुष्मान पैकेज घोटाला इंदौर 57.मेडिकल यूनिवर्सिटी एफडीआर घोटाला आजीविका मिशन भर्ती घोटाला 58.आजीविका मिशन एफडी घोटाला 59.आजीविका मिशन बीमा घोटाला 60.ग्वालियर फर्जी पट्टा घोटाला 61.पीडीएस चावल घोटाला खरगोन 62.वन भूमि अतिक्रमण घोटाला 63.नर्मदा जल वितरण घोटाला 64.अपात्रों को शासकीय भूमि आवंटन घोटाला 65.उद्यमिता विकास केंद्र भर्ती घोटाला (पेसा कोऑर्डिनेटर) 66.मध्यान भोजन घोटाला 67.सीएम राइस स्कूल डीपीआर घोटाला 68.खनिज रॉयल्टी घोटाला जीएसटी एवं वेट घोटाला 1700 करोड़ 69.राज्य माइनिंग फंड घोटाला 70.आयुष दवा वितरण घोटाला 71.स्मार्ट टच स्क्रीन खरीद घोटाला 72.खंती कचरा घोटाला 73.केरवा लाइन शिफ्टिंग घोटाला 74.छात्रवृत्ति बंदरबांट घोटाला (सीएजी) 75.व्यापम महाघोटाला 76.सिंहस्थ महाघोटाला 77.DMAT घोटाला 78.डम्पर काण्ड 79.कंजेमिया सम्रद्धि योजना ब्ड हाउस पर 7 सालों से लगा टेंट 80.शौचालय घोटाला 81.मनरेगा मजदूरी घोटाला 82.PDS घोटाला 83.मनरेगा घोटाला 84.NRHM घोटाला 85.नकली खाद घोटाला 86.गेंहू खरीदी घोटाला 87.नकली बीज खरीदी घोटाला 88.धान खरीदी घोटाला 89.मणीखेडा हरसी नहर घोटाला 90.बाणसागर परियोजना घोटाला 91.पन्ना के नए बाँध निर्माण में घोटाला 92.बुंदेलखंड पैकेज घोटाला 93.तेंदू पत्ता लाभांश वितरण घोटाला 94.ड्रिप एरीगेशन खरीदी घोटाला 95.को.ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी घोटाला 96.किसान फसल बीमा घोटाला 97.बिजली खरीदी घोटाला 98.फसल मुआवजा वितरण घोटाला 99.लैंको अमरकंटक बिजली घोटाला 100.रिलायंस जमीन घोटाला 101.इंदौर विकास प्राधिकरण में जमीन घोटाला 102.भोपाल में गैमन इंडिया घोटाला 103.सीहोर में पट्टे की 328 एकड़ खरीदी घोटाला 104.नमक खरीदी घोटाला 105.परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाला 106.पटवारी भर्ती घोटाला 107.पुलिस भर्ती घोटाला 108.वन रक्षक भर्ती घोटाला 109.शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला 110.मिड डे मील घोटाला 111.प्रधानमंत्री सड़क घोटाला 112.मुख्यमंत्री सड़क घोटाला 113.BOT टोल सड़क घोटाला 114.रीवा बैंक घोटाला 115.ट्रांसफर घोटाला 116.आबकारी घोटाला 117.वन अधिनियम पट्टा वितरण घोटाला 118.पोषण आहार घोटाला 119.हाउसिंग बोर्ड घोटाला 120.अवैध उत्खनन घोटाला 121.आरएसएस जमीन घोटाला 122.यूनिफार्म खरीदी घोटाला 123.साईकिल घोटाला 124.गाय बैल खरीदी घोटाला 125.बलराम तालाब घोटाला 126.पुस्तक खरीदी घोटाला 127.सहकारिता ऋण वितरण घोटाला 128.भोपाल का चंदा मामा केस 129.गौ शाला अनुदान घोटाला 130.पौधरोपण घोटाला 131.नर्मदा घाटी नहर घोटाला 132.अवैध वन कटाई घोटाला 133.बाढ़ राहत घोटाला 134.MP एग्रो घोटाला 135.लघु उद्योग निगम खरीदी घोटाला 136.नल कूप खनन घोटाला 137.तकिया गद्दा खरीदी घोटाला 138.मच्छरदानी खरीदी घोटाला 139.टाइपिंग बोर्ड घोटाला 140.संस्कृत बोर्ड घोटाला 141.ओपन स्कूल परीक्षा घोटाला 142.ब्लैक बोर्ड पुताई घोटाला 143.किताब छपाई घोटाला 144.एक्स.रे टेक्नीशियन घोटाला 145.जननी प्रसव अनुदान घोटाला 146.सहरिया प्रोत्साहन राशि घोटाला 147.गौण खनिज परिवहन घोटाला 148.कपिल धारा घोटाला 149.प्रोफेसर भर्ती घोटाला 150.राज्य शिक्षा केंद्र ट्रेनिंग घोटाला 151.आरएसएस की देवपुत्र पत्रिका घोटाला 152.MPSID घोटाला 153.आहार परिवहन घोटाला 154.फर्टिलाइजर परिवहन घोटाला 155.स्कूल छात्रवृत्ति घोटाला 156.बारदाना घोटाला 157.बीएड डीएड घोटाला 158.कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला 159.कन्यादान योजना टेंडर घोटाला 160.स्वच्छ भरता मिशन प्रचार घोटाला 161.पंचायत निर्माण में कमीशन घोटाला 162.मंडी बोर्ड टैक्स चोरी घोटाला 163.कन्यादान नकली जेवर घोटाला 164.किसान कल्याण भ्रमण घोटाला 165.राजीव गांधी बिजलीकरण घोटाला 166. बीमा अस्पताल खरीदी घोटाला 167. बुंदेलखंड पैकेज में पेयजल घोटाला 168. राज्य शिक्षा केंद्र लैपटॉप घोटाला 169. रेशम किसान कल्याण घोटाला 170.छात्र मोबाइल वितरण घोटाला 171.बालाघाट फर्जी टीपी घोटाला 172.सहकारिता विभाग भर्ती घोटाला 173.मप्र नान घोटाला 174.बुंदेलखंड पशुपालन घोटाला 175.हरदा सहकारी बैंक खरीदी घोटाला 176.ट्रांसफार्मर आयल खरीदी घोटाला 177.आपदा निधि घोटाला 178.CM स्वेच्छानुदान घोटाला 179.AKVN भूमि घोटाला 180.ऑटो टेस्टिंग ट्रैक घोटाला 181.फर्जी राशन कार्ड घोटाला 182.रेशम घोटाला 183.समग्र आईडी घोटाला 184.नापतौल इंस्पेक्टर घोटाला 185.भूमि लीज घोटाला 186.इन्वेस्टर समिट घोटाला 187.सेडमैप घोटाला 188.JNURM घोटाला 189.लोकसेवा गारंटी योजना घोटाला 190.किसान ऋण माफी घोटाला 191.माखनलाल यूनिवर्सिटी भर्ती घोटाला 192.रतनजोत प्लांटेशन घोटाला 193.लघु वनोपज संघ घोटाला 194.कोल ब्लॉक घोटाला 195.नाव एवं लाइफ जैकेट घोटाला 196.पोस्टमैन भर्ती घोटाला 197.सड़क निर्माण में ट्रांसट्रॉय घोटाला 198.बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी घोटाला 199.BMHRC घोटाला 200.पशु आहार घोटाला 201.मेडिकल काउंसिलिंग घोटाला 202.सरदार सरोवर बाँध विस्थापना रजिस्ट्री घोटाला 203.दवाई घोटाला 204.इंदिरा आवास घोटाला 205.इंदौर सीवेज घोटाला 206.LEDघोटाला 207.लाइट ट्रैप घोटाला 208.भोपाल दुग्ध संघ घोटाला 209.स्कूलों में गैस चूल्हा घोटाला 210.पेंशन घोटाला 211.PSC घोटाला 212.सुगनीदेवी जमीन घोटाला 213.राशन घोटाला 214.जनश्री बीमा योजना घोटाला 215.मुकुंदपुर टाइगर सफारी निर्माण घोटाला 216.वेयर हाउस घोटाला 217.चिटफंड घोटाला 218.छिंदवाडा बांध घोटाला 219.टेलीकॉम विभाग घोटाला 220.अस्पताल सफाई घोटाला 221.ट्रिप कोइल खरीदी घोटाला 222.डायल 100 घोटाला 223.विज्ञापन घोटाला 224.नल कनेक्शन घोटाला 225.डामर घोटाला

Latest news
Related news